Published On : Thu, Nov 29th, 2018

वीएचए- भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में स्वामीनारायण, सेंट जॉन और नागपुर माध्यमिक स्कूल जीते

Advertisement

नागपुर: गुरुवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में चार मैच खेले गए. आज के मैच में आठ टीमें शामिल हुई जिसमें स्वामीनारायण स्कूल, इरा इंटरनेशनल, दीनानाथ स्कूल, सेंट जॉन हाईस्कूल, किड स्कूल,रॉयल गोंडवाना, नागपुर माध्यमिक के बीच खेले गए.

पहला मैच लड़कियों के बीच खेला गया. पहले मैच में स्वामीनारायण स्कूल ने इरा इंटरनेशनल को 1-0 से हराया. जिसमें आयुषी बंसोड़ ने एक गोल किया. दूसरा मैच लड़कों के बीच खेला गया. स्वामीनारायण स्कूल विरुद्ध दीनानाथ हाईस्कूल के बीच हुआ. जिसमें स्वामीनारायण स्कूल ने 4 -2 से जीत दर्ज की. इसमें स्वामीनारायण स्कूल की तरफ से मिहांशु ने 1, आकाश बरबटे ने 2 और आदित्य शुक्ला ने एक गोल किया. जबकि दीनानाथ स्कूल की ओर से हिमांशु कांबले ने एक और आयुष शुक्ला ने एक गोल किया. बाद के मैच सेंट जॉन हाईस्कूल और किड स्कूल के बीच खेला गया.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसमे सेंट जॉन स्कूल ने 3-1 से जीत दर्ज की. सेंट जॉन की तरफ से सिद्देश देशमुख ने दो , फ़वाज अहमद ने 1 और किड्स स्कुल के रोहित गर्ग ने 1 गोल बनाया. इसके बाद रॉयल गोंडवाना स्कुल और नागपुर माध्यमिक के बीच हॉकी मैच खेला गया. जिसमे नागपुर माध्यमिक ने 4-1 से जीत दर्ज की.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement