Published On : Thu, Mar 12th, 2020

शौक के लिए करता था वाहन चोरी; 2 कार, 4 दुपहिया वाहन जब्त

Advertisement

f

नागपुर: शौक के लिए वाहन चोरी करने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच के यूनिट-2 ने गिरफ्तार किया. जांच के दौरान उसने 2 कार और 4 दुपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी दी. पकड़ा गया आरोपी गाड़गेनगर, हिंगना रोड निवासी वैभव नारायण भांडेकर (29) बताया गया. वैभव के माता-पिता की मौत हो चुकी है. वह किराए के मकान में रहता है. सोमवार को पुलिस दस्ता अपराधियों की तलाश में पेट्रोलिंग कर रहा था.

इसी दौरान जानकारी मिली कि वैभव एम.एच.31-ई.जे.6201 नंबर के दुपहिया वाहन पर घूम रहा है. वह हमेशा अलग-अलग वाहन लेकर घूमता है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया. वाहन के दस्तावेज मांगने पर प्रतापनगर थाना क्षेत्र से चोरी करने की जानकारी दी. वह शौक के लिए वाहन चोरी करता है. पुरानी घिसी हुई चाबी से वाहन का लॉक खोलने का प्रयास करता है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिस वाहन का लॉक खुल जाता था उसे चोरी कर कुछ दिन घुमाता था बाद में लावारिस छोड़ देता था. इसी तरह उसने 2 कार और 4 वाहन चोरी किए. पुलिस ने चोरी के सभी 6 वाहन जब्त कर लिए है. 5 वाहन प्रतापनगर और 1 वाहन बूटीबोरी थाना क्षेत्र से चोरी किया था.

कुल 2.70 लाख रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया. यूनिट 2 के इंस्पेक्टर अनिल ताकसांडे, एपीआई एस.आर. परतेकी, एएसआई सुरेश ठाकुर, सीतानाथ पांडे, कांस्टेबल सतीश पाटिल, सतीश पांडे, महेश कुरसंगे, श्याम गोरले, अश्विन पिल्लेवान और नरेश ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges