Published On : Mon, Mar 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फर्जीवाडा की पोल खुलते ही वाहन सरगना की फर्म ‘ब्लैकलिष्ट’

Advertisement

– वेकोलि प्रबंधन बल्लारपुर ने की कार्यवाई,मामले की जांच-पडताल शुरु

नागपूर– वेकोलि CMD कोल स्टेट अधिनस्थ बल्लारपुर एरिया महाप्रबंधक ने कथित फर्जीवाडा मे लिप्त वाहन सरगना की फर्म मेसर्सः बालाजी ट्रवल्स एजेंसी पर ब्लैकलिष्ट की कार्यवाई करना पड रहा है. परिणामतः फर्जी दस्तावेज की आड बिलों के भुगतान के आरोप मे वेकोलि प्रबंधन पर भी जांच व बर्खास्तगी की गाज गिर सकती है ?

मामला यह है कि वेकोलि सहित केंद्रीय सरकार के सभी विभागों मे ठेकेदारों को अपने किये ठेका कार्यों का भुगतान पाने के लिए बैंक अकाऊन्ट के माध्यम से श्रमिकों के खातों मे वेतनमान भुगतान करना पडता है और उक्त प्रति महिना अपना शेष बिल भुगतान पाने के लिए पेमेंट शीट पेश किया जाता है ? परंतु सरगना द्वारा पेश किया गया पेमेन्टशीट की असलियत जानने के लिए वेकोलि प्रबंधन ने शाखा पंजाब नैशनल बैंक को ई-मेल द्वारा तथा पत्रव्यवहार कर सच्चाई का पता लगाना चाहा तो बैंक की तरफ से प्रतिउत्तर मिला कि इस प्रकार की पेमेंटशीट उक्त बैंक शाखा ने जारी किया ही नहीं है ? बैंक का स्पष्टीकरण से वेकोलि प्रबंधन के पीने छूटने लगे।

Advertisement

नतीजतन वेकोलि प्रबंधन ने ठेकेदार संदीप कुमार गुप्ता को सूचित किया गया कि वह समाधानकारक जबाव दे अन्यथा उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा ? बताते हैं कि वाहन फर्म नियोक्ता गुप्ता की तरफ से कोई समाधान कारक प्रतिउत्तर नहीं मिला। नतीजा टेंडर माफिया गुप्ता की फर्म मेसर्स:- श्री बालाजी ट्रवल्स को वेकोलि ने कार्रवाई की.

वाहन सरगना की तरफ से स्पष्टीकरण
वाहन फर्म नियोक्ता ने अपने कथित मैनेजर के हवाले से स्पष्ट किया है कि संचालक को इस संबंध में कुछ भी नहीं मालुम है. यह काम उनके साईट सुपरवाइजर ने जल्दबाजी में बैंक पैमेनटशीट पेश किया गया होगा ? इस पर वेकोलि प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने फोन पर पूछा कि क्या वाहन ठेकेदार की घर ग्रहस्थी सुपरवाइजर संभालते हैं ?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.