बोथा घाट की घटना
खामगांव (बुलढाणा)। अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गयी. यह घटना बुलढाणा मार्ग पर नांद्री फाटा के समीप घटी. घटना आज सुबह उजागर हुयी. इस घटना की वजह से वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए खामगांव बुलढाणा मार्ग का रात का परिवहन बंद करें ऐसी मांग की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कारागृह अधीक्षक गोसावी आज तड़ की सुबह एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए बुलढाणा से खामगांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नांद्री फाटा के समीप रोड पर मादा तेंदुए का शव मिला. इसकी जानकारी वनविभाग को दी गयी. जानकारी के आधार पर वनविभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा तेंदुए का शव जब्त किया.
ज्ञानगंगा अभयारण्य के वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए रात के समय इस मार्ग का परिवहन बंद रखें ऐसी मांग यहाँ के तरुणाई फाऊंडेशन की ओर से कई बार की गयी है. लेकिन प्रशासन की ओर इसकी ओर अनदेखी की जा रही है. इस वजह से वाहनों की टक्कर से वन्यप्राणियों की मौत की घटना दिन ब दिन बढ़ रही है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





