Published On : Fri, May 11th, 2018

8.64 लाख का बिजली बिल देख कर शख्स ने की आत्महत्या

Advertisement

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सब्जी बेचने वाले एक शख्स को मार्च में आठ लाख 64 हजार रुपए का बिजली बिल आ गया। बिल देख उसे बड़ा झटका लगा और उसने खुदखुशी कर ली।

खबरों के अनुसार, उसका मार्च महीने का बिजली बिल आठ लाख 64 हजार रुपये आया था, हालांकि बिजली वितरक कंपनी ने बाद में बताया कि यह बिल गलत है। घटना पुंडलिकनगर पुलिस थाना अंतर्गत भारतनगर इलाके की है।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतक के परिजन ने गुरुवार को बताया कि जगन्नाथ नेहाजी शेलके (36) ने गुरुवार तड़के फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वह बिजली बिल को लेकर चिंतित था और महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरक कंपनी(एमएसईडीसीएल) के स्थानीय कार्यालय का कई बार चक्कर काट चुका था। घटना पुंडलिकनगर पुलिस थाना अंतर्गत भारतनगर इलाके की है।

अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के लिए बिजली कंपनी के लेखा सहायक सुशील काशीनाथ को निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वह अत्यधिक बिल आने से बहुत परेशान हो गया था क्योंकि उसके घर ने हर महीने औसतन 1,000 रुपये की बिजली खर्च की थी। एमएसईडीसीएल ने पहले कहा था कि शेलके की मौत के साथ बिजली के बिल का कोई लेना-देना नहीं था, बाद में मृतक का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.