Published On : Tue, Nov 6th, 2018

वरुण को करण के शो के बीच जाना पड़ा वॉशरूम, कैटरीना ने उड़ाया मजाक

Advertisement

हैदराबाद: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बाद करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ के आने वाले एपिसोड में वरूण धवन और कैटरीना कैफ नजर आएंगे. मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया है. जो बहुत मजेदार है.

इस प्रोमों में वरुण धवन और कैटरीना कैफ होस्ट करण जौहर के साथ बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आए. बातचीत के बीच वरुण धवन कहते हैं कि उन्हें वाशरूम जाना है, यह सुनकर करण जौहर चौंक जाते हैं. वह कहते हैं कि शो के बीच में ऐसे जाना शोभा नहीं देता. जबाव में वरुण धवन कहते हैं कि क्या क्लासी लोग वॉशरूम नहीं जाते?

इसी के साथ रैपिड फायर राउंड में करण जौहर अभिनेता से दिलचस्प सवाल पूछते दिखेंगे. करण कहते हैं कि अगर तुम पत्रकार बन गए तो आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और सलमान खान से क्या पूछोगे? जवाब में वरुण कहते हैं कि मैं तीनों से ही शादी को लेकर सवाल पूछ लूंगा….

बता दें, वरुण धवन इन दिनों ‘कलंक’ की शूटिंग कर रहे हैं. जबकि कैटरीना कैफ की दो फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. दीवाली पर उनकी आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिलीज होगी. इसके बाद शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ में कैटरीना अपने जलवे बिखेरती नज़र आएंगी.

Advertisement

Credit: Enaduinya

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.