Published On : Mon, Nov 26th, 2018

जीतो गेम्स में विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन, आज से शुरू हुआ क्रिकेट

Advertisement

नागपुर: जीतो नागपुर चैप्टर द्वारा आयोजित जीतो गेम्स 2018 का भव्य शुभारंभ जीतो नागपुर के अध्यक्ष उज्वल पगारिया के हाथों ‘धनवटे नेशनल कॉलेज’ के इंडोर स्टेडियम में हुआ. इस दौरान प्रतीक सरावगी, महिला शाखा अध्यक्ष अर्चना झावेरी, दिलीप रांका, मनीष छल्लानी, अतुल कोटेचा, धीरज मालू गौरव झामड़ की मौजूद थे. उद्घाटन अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी.

इसमें कुल 315 युवक-युवतियों एवं बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इन स्पर्धाओ में विजयी-उपविजेताओं को 2 दिसंबर को बिशप कॉटन मैदान में होनेवाले समापन समारोह में पुरुस्कृत किया जाएगा. 15 वर्ष से कम शतरंज प्रतियोगिता में गेहना मधुर जैन विजेता रहीं तो वहीं उपविजेता कयवन्न रुपेश शाह रहे.

शतरंज के ओपन ग्रुप में नीति टाटिया विजयी रहीं तो नंदकुमार बैद उपविजेता रहे. टेबल टेनिस में विजेता सिद्धार्थ उदापुरकर तो वहीं उपविजेता दिवाकर नाहटा रहे. बैडमिंटन महिला ( ओपन ग्रुप ) विजेता नेहा मालू, उपविजेता संगीता बड़जाने, महिला (युगल) विजेता अंकिता बाटविया, कनीशा रांका, उपविजेता संगीता बड़जाते, विनीता बड़जाते रहे.

अंडर- 15 में विजेता कनीशा रांका, उपविजेता देशना ललवानी, अंडर-15 लड़कों के ग्रुप में विजेता प्रितेश जैन, तो वहीं उपविजेता रिद्धम जैन रहे. पुरुष (सिंगल ) में विजेता डॉ. आदित्य जैन, उपविजेता विवेक पारख, पुरुष डबल में विजेता पंकज रांका, डॉ. आदित्य जैन तो वहीं उपविजेता मनोज जैन और विक्रम कोटेचा रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.