Published On : Sat, Nov 26th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

347 वां शहीदी दिवस विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

Advertisement

नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा 28 नवंबर 2022 सोमवार को श्री गुरु तेगबहादरजी का 347 वां शहीदी दिवस विविध धार्मिक कार्यक्रमों सहित श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर 2 बजे पांच श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ के साथ होगा। तत्पश्चात संयोजक अधि. माधवदास ममतानी श्री गुरु तेगबहादरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम का समापन आरती, ग्यारह गुरुओं व दसम ग्रंथ में वर्णित आदि शक्ति भवानी माता की स्तुति, अरदास व प्रसाद वितरण के साथ होगा। कार्यक्रम के आरंभ से अंत तक गुरुजी की याद में मसालेदार चने का प्रसाद उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।

अधि. माधवदास ममतानी ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरु तेगबहादरजी ने माह मघर (मार्गशीष) सुदी 5 संवत 1732 दोपहर करीब 1 बजे शहीदी दी। जिसकी समगणित अंग्रेजी तारीख इस वर्ष सोमवार 28 नवंबर 2022 है। अतः उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर गुरु महाराज का दर्शन व माथा टेककर आशीर्वाद लेने की अपील की है। मंडल द्वारा शहीदी दिवस आयोजित करने का यह 53 वां वर्ष है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.