गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार, स्वास्थ शिविर, शासकीय योजना शिविर का सप्ताह भर आयोजन

नागपुर: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन के अवसर पर शहर भाजपा द्वारा नागरिको को लाभ प्राप्त होने की दृष्टि से शुक्रवार को विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित कर जन्मदिन सादगी से मनाया जायेगा।
शहर महामंत्री संदीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले के नेतृत्व में पुरे सप्ताह नगर के सभी 72 प्रभागों में विभिन्न प्रकार से मनाया जायेगा। मुख्यतः 10 वी एवं 12 वी में उत्तीर्ण हुये 10 हजार से ज्यादा गुणवंत विद्यार्थियो का सत्कार किया जायेगा। कई प्रभागों में नागरिको के स्वास्थ लाभ हेतु स्वास्थ शिविर आयोजित किये गए हैं। सभी शासकीय योजनाओ की जानकारी तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड बनाना, जैसे अनेक प्रकार के शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया जायेगा।
उक्त शिविरो का लाभ सभी नागरिको को मिल सके तथा वे सहभागी को इसके लिए आमदार सुधाकर कोहले, आमदार सुधाकर देशमुख, विकास कुंभारे, मिलिंद माने, विधान परिषद सदस्य अनिल सोले, गिरीश व्यास, महापौर प्रवीण दटके, विदर्भ संगठन मंत्री डॉ उपेंद्र कोठेकर, मनपा सत्तापक्ष नेता दयाशंकर तिवारी, स्थायी समिति अध्यक्ष बंडू राऊत, उपमहापौर सतीश होले, नासुप्र ट्रस्टी भूषण सिंगणे, शहर महामंत्री संदीप जाधव, किशोर पलांदुरकर, राजेश बागड़ी, विक्की कुकरेजा, प्रभाकर येवले, गुड्डू त्रिवेदी, प्रमोद पेंडके, शेषराव काले, देवेन्द्र द्स्तूरे, विवेक तरासे के अलावा सभी नगरसेवक, शहर, मंडल, प्रभाग एवं बूथ के सभी पदाधिकारी अथक प्रयास कर रहे हैं। ऐसी जानकारी प्रचार प्रमुख चन्दन गोस्वामी ने दी है।
उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद ही उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार का जल्लोष, फटाके बैंड, मिठाई, होर्डिंग, बैनर, इत्यादि न लगाने का अनुरोध भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है। इसी के संकल्प के मद्देनजर कार्यकर्ता गुणवंत विद्यार्थियों को सन्मानित एवं शिविरों का आयोजन कर नागरिको को लाभ पहुचाने का कार्य कर रहे है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Nagpur Airport Upgrade Fact Check | ₹300 Crore GMR Plan Explained
शादीशुदा महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत...#crimenews #nagpurnews #updatenews #latestnews
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, 160 से ज्यादा युवक हिरासत में" #NagpurNews...
मासूम की चीख, दरिंदे की तलाश! #nagpurnews #crime #LatestNews #NewsUpdate #accusedarrested #Police




