Published On : Fri, May 14th, 2021

परशुराम जयंती पर विप्र फ़ाउंडेशन के विविध आयोजन

Advertisement

रक्तदान शिविर को भारी प्रतिसाद, ऑनलाइन भजन संध्या का भी आयोजन

नागपुर. कोरोना संकट के कारण लगी पाबंदी के बीच भगवान परशुराम जयंती विविध समाजपयोगि कार्यक्रमों के साथ सादगी से मनाई गई. इस अवसर पर क़ोरोना संकट के कारण रक्त की कमी को देखते हुए विप्र फ़ाउंडेशन नागपुर इकाई ने रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया. समाज को घरो में ही रहकर परशुराम जयंती मनाने का आवाहन भी किया गया था । इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम की महिमा का गुणगान पंडित श्री राजेंद्र शर्मा द्वारा फ़ेसबुक द्वारा किया गया. साथ ही साथ विप्र फ़ाउंडेशन के टाँगा स्टैंड सराफ़ा बाजार चौक इतवारी नागपुर के कार्यालय में भगवान परशुराम के पूजन पश्चात रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया .

रक्तदान कर योगदान
आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजन के मुख्य संयोजक, उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा के नेतृत्व में तथा विष्णु शर्मा , भावेश जोशी , भूषण बिस्सा के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया . इस शिविर हेतु जीवन ज्योति ब्लड बैंक का भी सहयोग मिला.

समाज को ऑक्सिजन मशीन प्रदान
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामकिशन ओझा की ओर से समाज को ऑक्सिजन मशीन प्रदान की गई . उनके इस कार्य की समाज में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है .

Advertisement

ब्राह्मण समाज संगठनों का सहयोग
कार्यकम में श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समिति, पालीवाल सेवा मंडल , श्री दाधिच समाज , लालसोट ब्राह्मण सभा , पंजाबी ब्राह्मण समाज, गुजराती ब्राह्मण समाज , पारिक ब्राह्मण समाज , परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ का भी सहयोग रहा.कार्यक्रम की प्रमुख उपस्थिति में विधायक श्री गिरीश व्यास , महेश पुरोहित , महेंद्र शर्मा , उमाकांत अग्निहोत्री , विनोद चतुर्वेदी , संजय पालीवाल, अतुल कोटेचा , सुदीप चतुर्वेदी , स्वाति चतुर्वेदी , देव शर्मा , चिंटू पुरोहित, गणेश माक॔डेय , दीपक मार्कंडेय , संजय चतुर्वेदी , राकेश मिश्रा , जयभगवान शर्मा, यश शर्मा, श्रीमती रितु आनंद शर्मा, श्रीमती कल्पना विक्रम शर्मा, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती वीणा गौरव शर्मा भी उपस्थित थे .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.