Published On : Wed, Sep 17th, 2014

बुलढाणा : इंजीनियर्स दिन पर हुई अनेक प्रतियोगिताएं

Advertisement

Mokshagundam vaishvaishvriya
बुलढाणा। 
स्थानीय राजर्षि शाहू अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी, परमाणु व दूरसंचार अभियांत्रिकी और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से भारतरत्न विश्वेश्वरैया की जयंती इंजीनियर्स दिन के रूप में मनाई गई. डॉ. जावंधिया प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

सर्वप्रथम प्रमुख अतिथि के हाथों सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया गया. फिर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रा. पी. एस. गावंडे ने शाल-श्रीफल देकर डॉ. जावंधिया का सत्कार किया गया.

इंजीनियर्स दिन के मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया था. इसमें परमाणु व दूरसंचार अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जंक आर्ट व सर्किट डिजाइन, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग व आई टी विभाग की ओर से लैन गेमिंग, सी क्वीज, टाइपिंग स्पीड जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गर्इं थी. इसमें पहले और दूसरे पुरस्कार प्राप्त विजेताओं का सम्मान किया गया. इस मौके पर सभी विभाग प्रमुख प्रा. पी. एस. गावंडे, प्रा. ए. पी. कंकाले, प्रा. ए. एम. भोपले, प्रा. बी. वी. नरवाडे आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन योगेश क्षीरसागर और स्नेहा गवई ने, समापन कार्यक्रम क संचालन प्रदीप सुके, वल्लभी घनसावंत ने और आभार प्रदर्शन अनंत गायकवाड़ ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए कम्प्यूटर इंजीनियरिंग व आई टी विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.