Published On : Wed, Jun 17th, 2015

वणी में अतिक्रमण हटाया

Advertisement


वणी (यवतमाल)।
नगर परिषद ने सोमवार से यहां अतिक्रमण हटाओ मुहिम प्रारंभ की. पहले न.प. ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था. मियाद खत्म होते ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की. पूर्व में कार्रवाई 10 जून को होनी थी. पुलिस बंदोबस्त नहीं मिलने से उसे पांच दिन देरी से शुरू किया गया. कई दिनों से न.प. द्वारा अतिक्रमण हटाने की चर्चा चल रही थी. आमजनों को लगा कि अब बारिश शुरू होने वाली है. इसलिए अब कार्रवाई नहीं होगी, पर जिलाधीश के आदेश के बाद कार्रवाई आनन-फानन में शुरू की गई.

स्थानीय जत्रा मैदान पर सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने तीन जेसीबी, चार ट्रैक्टर तथा दमकल विभाग को तैनात किया गया. 25 पुलिस कर्मी एवं न.प. के 22 कर्मी इस कार्रवाई में जुट गए. कुछ लोगों ने कार्रवाई के डर से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. मुख्याधिकारी गोपीचंद पवार ने बताया कि जत्रा मैदान का संपूर्ण अतिक्रमण हटा दिया है, जो पक्के अतिक्रमण हैं, उन्हें अक्तूबर में हटाया जाएगा. मंगलवार को मुख्य रास्ते के दोनों छोर का अतिक्रमण हटाया गया. मशीन से अतिक्रमण हटाते कर्मी.

Atikraman

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.