Published On : Tue, Mar 24th, 2015

लाखनी : वैन ने दुपहिया को मारी टक्कर, 1 मृत, 1 जख्मी

Advertisement

Lakhani Accident copy
लाखनी (भंडारा)। राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 6 पर न्यायालय के सामने मारुती वैन ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 1 की मौत और 1 जख्मी हुआ है. यह घटना सोमवार 23 मार्च सुबह 8 बजे के करीब घटी. केशव देशमुख (27) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नि. मुरमाडी निवासी केशव अपनी दुपहिया क्र. एम.एच.31-सी-1777 से रास्ता पार कर रहा था. इसी दौरान केसलवाडा से छात्रों को छोड़कर आ रही मारुती वैन क्र. एम.एच. 31 ओ.सी.7038 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना केशव की मौके पर ही मौत हो गई तथा वैन चालक संजय सुरेश शेंडे (25) गंभीर जख्मी हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी की वैन पलट गई. जख्मी को जिला सामन्य अस्पताल में दाखिल किया गया.

घटना का मामला लाखनी पुलिस ने दर्ज किया है. आगे की जांच सहायक फौजदार ताजीराम उईके और उनके सहकारी पुलिस नायक यादव कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.