Published On : Thu, Aug 8th, 2019

मध्य रेल नागपुर मण्डल की वैष्णवी विकास भाले ने वुमेन डबल मे गोल्ड मेडल जीता

Advertisement

नागपुर: नई दिल्ली के कर्नलसिंह स्टेडियम, पहाड़गंज मे 67 वी अंतर्राष्ट्रीय रेल्वे बैडमिंटन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता दिनांक 29 जुलाई 2019 से 2 अगस्त 2019 तक आयोजित की गई थी.

मध्य रेल, नागपुर मण्डल के वाणिज्य विभाग मे कार्यरत टिकट परीक्षक वैष्णवी विकास भाले ने 67 वे अंतर्राष्ट्रीय रेल्वे बैडमिंटन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के वुमेन डबल्स मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, साथ ही वुमेन सिंगल्स मे रजत पदक का खिताब एवं टीम इवैंट मे भी सिल्वर मेडल जीतकर मध्य रेल,नागपुर मण्डल का नाम रोशन किया. 67वे अंतर्राष्ट्रीय रेल्वे बैडमिंटन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मे भारतीय रेल के सभी बैडमिंटन खेल के टिम ने हिस्सा लिया था .

मध्य रेल, नागपुर मण्डल मे कार्यरत टिकट परीक्षक वैष्णवी विकास भाले की इस सफलता के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक श्री सोमेश कुमार ने अपने कक्ष मे टिकट परीक्षक वैष्णवी विकास भाले को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की .

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कृष्णाथ पाटिल, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/टिकट जांच एच. के. बेहेरा तथा मध्य रेल, नागपुर मण्डल के मण्डल क्रीडा असोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.