Published On : Thu, Aug 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

आज मनपा केंद्रों में कोवीशिल्ड उपलब्ध

Advertisement

नागपुर: राज्य सरकार की ओर से कोवीशिल्ड वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक प्राप्त होने के कारण 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण आज नागपुर महानगरपालिका के साथ-साथ सरकारी केंद्रों पर होगा। टीकाकरण का समय सुबह 10 से लेकर शाम के 5 बजे तक होगा। इस आयु वर्ग के नागरिकों को कोवीशिल्ड वैक्सीन नि:शुल्क दिया जाएगा। मनपा की ओर से आवाहन किया जा रहा है कि नागरिक बड़ी संख्या में आगे आकर टीकाकरण करवाएं। नागरिकों को पहला डोज और दूसरा डोज़ दिलाने के लिए वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

टीकाकरण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, यह दोनों पद्धतियों से पंजीकरण किया जा सकता है, यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। इसी तरह ‘ड्राइव इन वैक्सीनेशन’ केंद्रों पर भी 18 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविशील्ड के ज़रिए टीकाकरण किया जाएगा, यह जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय चिलकर ने दी।

इसी तरह 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ जीएमसीएच, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, कामठी रोड व स्व.प्रभाकर दटके मनपा महाल रोग निदान केंद्र, एम्स, आयसोलेशन अस्पताल, इमामबाडा, इंदिरा गांधी अस्पताल, गांधीनगर, मनपा स्त्री अस्पताल, पाचपावली और प्रगती हॉल, दिघोरी में उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.