Published On : Thu, May 27th, 2021

संत मार्टिन चर्च में वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत

Advertisement

नागपुर – नागपुर धर्मप्रान्त के आर्चबिशप एलायस गोंसाल्वेस के हाथों संत मार्टिन चर्च में रिबन काटकर वैक्सीन सेंटर की सुरूवात किया गया। फ़ादर येसु राज के अध्यक्षता में कायक्रम संपन्न हुआ।प्रभाग 1 के नगरसेवक महेन्द्र धनविजय द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम हेतु विशेष सहयोग दिया गया।आर्चबिशप ने मनपा के अधिकारियों में डॉ आतिक खान को कहा कि हम हमेशा इस नेक कार्य में सहयोग करते रहेंगे, हम सेवा देने हर समय तैयार रहेंगे हम मदत के लिए हाथ बढ़ाकर सहयोग हेतु अग्रणी रहेंगे । फ़ादर नरेंद्र अहिरवार ने मनपा व अधिकारियों का विशेष आभार माना।इस वैक्सीन
टीकाकरण मुहिम में नागरिकों द्वारा टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण की मुहिम को सफल बनाने हेतु जीसस ग्रुप व सुनील मैथ्यू ,कार्तिक लारोकर,रॉक ठाकुर,ग्रेगरी डेनियल,क्लाइव अन्थोनी,जय रेड्डी,एडवर्ड पॉल,अनिल रॉव,पॉल दलगाड़ो रेगन जॉन,विल्सन लियोनार्ड,रॉबर्ट अन्थोनी जोश आनंदराव,डॉ अदिति खोबरागड़े,संध्या देवगड़े,कल्पना फोफारे,प्रितिक्षा धमबारे,सलिस्टिन यादव एडवर्ड फ्रांसिस आदि सक्रिय थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.