Published On : Mon, Sep 26th, 2016

नागपुर मेट्रो में नौकरी का मौका, 30,777 तक पाएं सैलरी

Advertisement
Pic Courtesy - Nagpur Metro

Pic Courtesy – Nagpur Metro

नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति के तहत सीनियर स्टेशन कंट्रोलर, चीफ कंट्रोलर, सीनियर टेक्नीशियन और सीनियर टेक्नीशियन इंजीनियर के पदों के लिए भर्तियां हैं। इन पदों पर 10 अक्टूबर, 2016 से पहले आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

पदों की संख्या
49
पदों का विवरण
कंट्रोलर, सीनियर टेक्नीशियन और सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर

स्थान
नागपुर

आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2016 रखई गई है।

सीनियर स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर/ ट्रैफिक कंट्रोलर (17 पद)

Advertisement

योग्यता
तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स या मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्‍थान से स्नातक डिग्री और दो वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों पर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

सैलरी
चयनित आवेदकों को 16,000 रुपये से 30,770 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

चीफ कंट्रोलर – 6 पद

योग्यता
तीन वर्षीय डिप्लोमा या मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्‍थान से स्नातक डिग्री और दो साल का कार्यानुभव जरूरी है।

आयु सीमा
इन पदों पर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
वेतनमान
चयनित आवेदकों को 18,500 रुपये से 35,600 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

सीनियर टेक्नीशियन- 20 पद

योग्यता
दो वर्षीय आईटीआई कोर्स या समकक्ष योग्यता और 2 वर्ष का कार्यानुभव

आयु सीमा
इन पदों पर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

सैलरी
चयनित आवेदकों को 13,500 रुपये से 25,520 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर- 6 पद

योग्यता
तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स या बीई/बीटेक अथवा समकक्ष योग्यता के साथ 2 वर्ष का कार्यानुभव

आयु सीमा
इन पदों पर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 13,500 रुपये से 25,520 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया
निर्धारित पदों पर ऑफलाइन आवेदन करें। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर नीचे दिए गए पते पर भेजें।

आवेदन भेजने का पता
ज्वाइंट जनरल मैनेजर (एचआर), नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो हाउस, 28/2, आनंद नगर, सीके नायडु रोड, सिविल लाइंस नागपुर-440001

‍‍‍आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा/व्यक्तिगत साक्षात्कार या दोनों के आधार पर किया जाएगा। चिकित्सकीय परीक्षण पदों के अनुसार किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.