Published On : Tue, Oct 10th, 2017

बिना इंटरनेट के इस्तेमाल करें Whatsapp, बस करना होगा ये

Advertisement


देखा जाए तो आज-कल वॉट्सएप का इस्तेमाल काफी होता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों के लिए वॉट्सएप आम जरूरत बन चुका है. लोग मोबाइल पर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं.

नई दिल्ली: देखा जाए तो आज-कल वॉट्सएप का इस्तेमाल काफी होता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों के लिए वॉट्सएप आम जरूरत बन चुका है. लोग मोबाइल पर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. खासकर फेसबुक और वॉट्सएप. अगर हम कहें कि आप बिना इंटरनेट के वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं तो… जी हां आपने सही पढ़ा. चैट सिम के जरिए आप इंटरनेट के बिना वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में….

कहां से खरीदें ये सिम
चैटसिम खरीदने के लिए सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.chatsim.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद Buy Sim पर क्लिक करें. स्टेप्स फॉलो करें और ऑर्डर प्लेस करें. ये सिम ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon.com पर भी अवेलेबल है.


कैसे करें यूज
चैटसिम सभी स्मार्टफोन पर काम करता है. इसे माइक्रो और नैनो कार्ड स्लॉट में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कार्ड की मदद से आप बिना इंटरनेट के दुनिया में कहीं भी अपने दोस्तों को मैसेज भेज सकते हैं. डाटा रोमिंग की चिंता करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement

कीमत
इंडियन यूजर्स के लिए इस सिम की कीमत 950 रुपए सालाना है. इसके अलावा फ्री में मैसेज और इमोजीस यूज करने के लिए 950 रुपए चुकाने होंगे. ये सिम आपको एमेजन पर 1,999 रुपये की मिलेगी. चैटसिम से आप वॉट्सऐप, मैसेंजर, वीचैट, हाइक आदि बिना इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल कर सकते हैं. ये इस तरह का पहला सिम कार्ड है. अगर आप वाट्सएप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और आपके काम वाट्सएप से ही होते हैं तो आपके लिए ये सिम काफी काम की हो सकती है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.