Published On : Thu, Sep 29th, 2016

भारत ने LoC पार करके 7 आतंकी ठिकानों पर किया हमला, कई आतंकी ढेर

Advertisement

Lt Gen Ranbir Singh

नई दिल्ली: उरी हमले को लेकर भारत ने बड़ा ऐक्शन लिया है। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के नजदीक आतंकियों के 7 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय डीजीएमओ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरुवार को यह जानकारी दी गई। हालांकि, इस हमले में कितने आतंकियों को ठिकाने लगाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में उसके दो सैनिक मारे गए हैं। वहीं इस हमले के बाद भारतीय सीमा में 10 किलोमीटर तक के इलाके को खाली कराया जा रहा है। सरकार ने इस मसले पर शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने बताया, ‘कल बहुत ही विश्वस्त और पक्की जानकारी मिली कि कुछ आतंकी एलओसी के साथ लॉन्चपैंड्स पर इकट्ठे हुए हैं। उनका मकसद भारत में घुसपैठ करके आतंकी हमले करना था। भारत ने उन लॉन्चपैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसका मकसद आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करना था। इन हमलों के दौरान आतंकियों और उनके समर्थकों को भारी नुकसान हुआ है। कई को मार गिराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के इलाके में की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक में किसी भी भारतीय जवान को नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि डीजीएमओ और विदेश मंत्रालय ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीजीएमओ सिंह के साथ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप भी आए थे। डीजीएमओ ने कहा, ‘यह बेहद चिंता का विषय है कि एलओसी पर आतंकियों ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की। यह पुंछ और उड़ी में 11 और 18 सितंबर को हुए आतंकी हमलों से जाहिर होता है।’ डीजीएमओ ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ही कोशिशों की वजह से ऐसी कई कोशिशों को नाकाम किया जा सका।

Advertisement

उधर, इस हमले पर पाक पीएम नवाज शरीफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। पाक मीडिया के मुताबिक, नवाज ने कहा, ‘हम इस हमले की निंदा करते हैं। हमारी शांति कायम करने की हसरत को कमजोरी न समझा जाए।’ वहीं इंडियन आर्मी ने इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर के गवर्नर और सीएम को दे दी है।

वहीं पाकिस्तानी इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि भारत ने भिमबेर, हॉटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टर में हमले किए।

क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक
किसी भी क्षेत्र में सेना द्वारा आतंकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए सैन्य कार्रवाई किया जाना सर्जिकल स्ट्राइक कहलाता है। इस स्ट्राइक में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि जिस इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाए और इससे आसपास के लोगों, इमारतों, गाड़ियों आदि को कोई नुकसान न पहुंचे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.