Published On : Thu, Mar 12th, 2020

51 उमेदवारो के फॉर्म UPSC ने किए रिजेक्ट

Advertisement

नागपुर– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC – Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए किए गए आवेदनों का स्टेटस जारी किया है. आयोग ने 51 आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं. वे 51 आवेदन किन उम्मीदवारों द्वारा किए गए थे और उनकी ट्रांजैक्शन आईडी क्या थी, इसकी पूरी लिस्ट आयोग द्वारा जारी की गई है. वह लिस्ट आपको इस खबर में दी जा रही है, साथ ही जिनके आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, उनके पास आगे क्या रास्ता बचा है, इस बारे में भी बताया जा रहा है.

आयोग ने ये कारण भी बताया है कि इन 51 उम्मीदवारों के आवेदन क्यों रिजेक्ट किए गए हैं.

क्यों रिजेक्ट हुए आवेदन – इस संबंध में यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आयोग को इन 51 उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन शुल्क (100 रुपये) का कन्फर्मेशन संबंधित बैंक से प्राप्त नहीं हुआ है.

अब क्या है उपाय – जिनके आवेदन रिजेक्ट हुए है, वे 10 दिनों के अंदर (19 मार्च 2020 तक) शुल्क जमा किए जाने का सबूत (वास्तविक दस्तावेज की हार्ड कॉपी) स्पीड पोस्ट के जरिए या खुद जाकर नीचे दिए पते पर भेज सकते हैं –

Advertisement

अंडर सेक्रेटरी (CSP), संघ लोक सेवा आयोग, एग्जामिनेशन हॉल बिल्डिंग, हॉल नंबर – 2, फ्लोर – 4, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली – 110069

अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कैश मोड पर शुल्क जमा किया है, तो आपको ओरिजिनल सिस्टम जेनेरेटेड पे-इन स्लिप जमा करनी होगी.

अगर आपने डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा किया है, तो कार्ड स्टेटमेंट या बैंक अकाउंट स्टेटमेंट की कॉपी जमा करनी होगी। ये कॉपी बैंक अधिकारियों द्वारा सत्यापित होनी चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.