Published On : Tue, Aug 4th, 2020

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

Advertisement

नागपुर– यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है. UPSC 2019 की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है. महिला उम्मीदवारों में प्रतिभा वर्मा ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है. यूपीएससी 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा.

उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.यूपीएससी 2019 की नियुक्ति के लिए कुल 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी, जिसमें 304 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार है. 78 ईडब्ल्यूएस (EWS) के उम्मीदवार, 251 ओबीसी (OBC) के उम्मीदवार, एससी (SC) के 129 उम्मीदवार और एसटी (ST) के 67 उम्मीदवार. इस तरह कुलमिलाकर 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

UPSC ने सितंबर 2019 में आयोजित सिविल सेवा की लिखित परीक्षा और फरवरी-अगस्त 2020 में आयोजित हुए पर्सनल इंटरव्यू के परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. वहीं, 11 उम्मीदवारों के परिणाम को रोक दिया गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल सिविल सर्विस परीक्षा आयोजित करती है.

वहीं, इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2020 पहले 31 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के मद्देनजर इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. अब ये परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम (UPSC Prelims Exam 2020) के साथ ही इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम की परीक्षा भी इस साल 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी.

Advertisement

इसके अलावा एनडीए और एनए एग्जामिनेशन (I), 2020 रविवार के दिन 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा और एनडीए और एन (II), 2020 का एग्जाम भी 6 सितंबर को ही होगा. यूपीएससी के मुताबिक, इस साल नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) और नौसेना अकेडमी (NA) में उम्मीदवारों के चयन के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges