नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नगरसेवकों ने गुरुवार को शहर के कई बाज़ारों में जाकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बारे में नागरिकों और दूकानदारों में जन जागृती की. महापौर दयाशंकर तिवारी ने मंगलवार को मनपा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नगरसेवकों को बाज़ारों में जाकर नागरिकों में जन जागृती करने का आवाहन किया था.
महापौर के आवाहन पर उपमहापौर मनीषा धावडे ने गुरुवार को सेंट्रल एवेन्यू, टेलीफोन एक्सचेंज से लेकर पारडी परिसर तक जाकर नागरिकों और दूकानदारों को मास्क का इस्तेमाल करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, बार बार हाथ धोने तथा अन्य कोरोना निवारक उपायों को पालन करने का आवाहन किया. उनके साथ साथ उपद्रव खोजी दल के सदस्य भी उपस्थित थे.
उपद्रवी खोजी दल ने नियम भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान नागरिकों को टीकाकरण का लाभ लेने के लिए भी विनती की गई. होटल, चाय टपरी, किराना दुकान, जूस सेंटर आदि में जाकर उन्होंने नागरिकों से मास्क का इस्तेमाल करने, बार बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का आवाहन किया. उनके साथ लकडगंज ज़ोन की सभापति मनीषा अतकरे तथा सहायक आयुक्त साधना पाटिल भी जन जागृति अभियान में शामिल हुए.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...






