
नागपुर: प्राइवेट डॉक्टर भी अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ा सकेंगे. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बाबत नियमों में जरूरी संशोधन किया है. काउंसिल के मुताबिक ये डॉक्टर हर सरकारी मेडिकल कॉलेज में नहीं पढ़ाएंगे, बल्कि इन्हें जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेजों में ही पढ़ाने की परमिशन होगी.
काउंसिल ने यह फैसला देश में मेडिकल फैकल्टी की कमी को देखते हुए लिया है. सरकार ने देश के 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करने का फैसला किया है. इनमें से 24 के मामले में इस बार के बजट में घोषणा की गई है. एमसीआई के मुताबिक इन कॉलेजों में जिन निजी डॉक्टरों को पढ़ाने की अनुमति दी जाएगी, उन्हें पोस्ट ग्रैजुएट होना होगा. इसके साथ ही उन्हें प्रैक्टिस का 18 साल का अनुभव होना चाहिए और प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल्स में उनकी कम से कम चार रिपोर्ट्स प्रकाशित होनी चाहिए.
नवी मुंबई में पानी कटौती के खिलाफ मनसे आंदोलन #maharashtranews #navimumbai #newsupdate...
आंगनवाड़ी भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े #vidarbhanews #chandrpur #newsupdate #vidarbha...
गलती मान लें, वरना पार्टी खत्म होगी : जरांगे #maharashtranews #sangali #newsupdate...
वाशी में सड़क पर गिरी भारी क्रेन! ट्रक चकनाचूर #Crane #CraneCollapse #Accident...
कल्याण स्टेशन परिसर में भटके श्वानों का कहर #maharashtranews #kalyan #DogAttack #StrayDogs...
तिलारी घाटी में कैमरे में कैद हुआ पट्टेरी वाघ #maharashtranews #sindhudurg #newsupdate...



