Published On : Thu, Jan 2nd, 2020

वीडिओ : उप्पलवाड़ी के अंडर ब्रिज में जमा बारिश का पानी, गिर रहे है वाहनचालक

Advertisement

नागपुर– पीली नदी के पास अंडर ब्रिज बनाया गया है । लेकिन बारिश में इस अंडर ब्रिज में पानी भरने की वजह से अब वाहनचालकों की जान पर आफत आयी है। वाहनचालक इसमें अपने वाहन समेत गिर पड़ रहे है । जानकारी के अनुसार पूरे 3 वर्ष होने के बाद भी केसीसी बिल्डकॉन कंपनी द्वारा किये जा रहे NH–7 राष्ट्रीय महामार्ग के घटिया दर्जे के काम की वजह से रोड के यह हाल है । नागपुर जबलपुर रोड उप्पलवाड़ी पुल जिसका अंडरग्राउंड रेल्वे के नीचे से निर्माण कार्य नियमो की अनदेखी करके किया गया है और आगे का कार्य भी कछुआ गति से जारी है।

अंडर ब्रिज की सड़क की हालत काफी खराब है । आप वीडीओ में देख सकते है की कितने वाहनचालक यहां गिरने से बचे तो वही एक वाहनचालक एक महिला के साथ जा रहे थे। लेकिन पानी में गड्डे होने की वजह से दोनों ही गिर पड़े। जिसके बाद दोनों को मौजूद नागरिकों ने बचाया। बिन मौसम बारिश में रोड की स्थिति ऐसी है तो बारिश में इस रास्ते पर चलनेवाले राहगीरों के क्या हाल होंगे। कोई बड़ी दुर्घटना होंगी तो इसकी जवाबदारी कौन लेंगा?

छावनी परिषद वार्ड क्रमांक 3 के पूर्व पार्षद प्रमेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्हान टेकाडी से लेकर नागपुर ऑटोमोटिव चौक तक बिना अतिक्रमण हटाये जो घटिया दर्जे का निर्माण कार्य जारी है क्या भविष्य में और बड़ी कोई सड़क दुर्घटना होंगी तो राष्ट्रीय महामार्ग के अधिकारी व इस रोड का काम करनेवाली केसीसी बिल्डकॉन कंपनी इसकी जवाबदारी लेंगी। पिछले साढ़े 3 साल से इस सड़क का काम जारी है।

Advertisement

इस सड़क का काम जब से शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक कुल 53 लोगों मौत हो चुकी है। इस सड़क को पूरा करने के लिए 2 साल का समय दिया गया था, उसके बाद इसे कोर्ट से और एक्सटेंशन मिला। लेकिन इसके बाद भी सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है ।

उन्होंने बताया की कन्हान में 3 लेंन सड़क नियमानुसार बनाई गई है, कैंटोनमेंट में भी तीन लेन सड़क बनाई गई है। लेकिन कामठी शहर में रोड को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण नहीं हटाया गया है । जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों ने सड़क से चिपकाकर घर बनाएं है । उन्होंने कहा की अगर रोड का काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।

– Himanshu Chaudhary

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.