Published On : Thu, Apr 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

यूपी एसटीएफ ने किया अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था वॉन्टेड

Advertisement

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है.

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है. इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है. दोनों के पास से पुलिस को हथियार मिला है.

एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है. दूसरी तरफ यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है. इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.