Published On : Mon, Mar 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

UP: मेला देखने गई 2 नाबालिगों से गैंगरेप, 5 और लड़कियों के अपहरण की कोशिश; 6 आरोपी हिरासत में

Advertisement

यूपी के फ़तेहपुर जिले में मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 6 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. गौरतलब है कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में सोभन सरकार का मेला लगा हुआ है जो पांच दिनों तक चलता है. जहां हुसेनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई जहां मेला देखते समय दो किशोरी को 6 युवक ने अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वहीं उनकी पांच अन्य सहेलियों को भी युवकों ने पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी भागकर चीख पुकार करने लगी.

लड़कियों की आ्रवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने अन्य लड़कियों को युवकों से बचा लिया. और 6 आरोपियों को पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पूरे घटनाक्रम पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मेडिकल जांच के लिए लड़कियों को भेज दिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.