नागपुर: बेमौसम हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण राज्य में फसलों को काफी नुकसान पंहुचा है. कर्जमाफी की समस्या से जूझ रहे किसानों पर फिर प्रकृति की मार आन पड़ी है. जिसके चलते अब किसान नेताओं ने भी फसलों की नुक्सान भरपाई करने के लिए राज्य सरकार से मुहावजे की मांग की है. नागपुर जिले में भी फसलों को काफी नुकसान पंहुचा है. नागपुर कृषि विभाग के अनुसार नागपुर जिले में प्राथमिक सर्वे के आधार पर करीब 1 हजार हेक्टर फसलों को नुक्सान पंहुचा है. सबसे ज्यादा नुकसान काटोल, नरखेड़ और सावनेर में हुआ है. तलाठी और कृषि कर्मियों की ओर से नागपुर जिले के सभी जगहों पर फसलों के नुक्सान का सर्वे किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कलमेश्वर में भी मंगलवार रात को बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पंहुचा है. फसलों के नुकसान पर जानकारी देते हुए नागपुर के कृषि अधीक्षक एम. बी. शेंडे ने बताया कि जिले का सर्वे अभी जारी है. तहसील स्तर पर सर्वे किया जा रहा है. प्राथमिक स्तर पर 1 हजार हेक्टर का नुक्सान जिले में होने की पुष्टि हुई है. सभी जगहों का सर्वे होने के बाद यह रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी और उसके बाद राज्य सरकार निर्णय लेगी की किसानों को मुहावजे के तौर पर कितनी निधि दी जानी चाहिए. लेकिन मुहाजा मिलने के लिए अभी और समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews




