Published On : Fri, Feb 13th, 2015

कोराडी : बेमौसम बरसात से गेंहू की फसल को भारी नुकसान

Advertisement

Farm Crop
कोराडी (नागपुर)। 10 फरवरी को रात 2:30 बजे नागपुर जिले में बेमौसम बरसात और तुफानी हवाए चली. जिससे कोराडी नांदा के किसान किशोर अर्जुन गहरुले (महाजन) के खेत में गेंहू फसल को भारी नुकसान हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक रात में जोरदार बारिश तथा तुफानी हवाएं चली. इन हवाओं से महादुला-कोराडी जि.प. सर्कल गुमथी, बाबुलखेड़ा, तांदुलपानी, चिचोली, लोनखैरी, खापा (पाटण), बोखारा, भीलगांव, रवसाला, खैरी गांव के किसानों की गेंहू की फसल हवाएं और बारिश से झुक गई. जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है. तालुका मंडल अधिकारी, कृषी अधिकारी पटवारी ने अब तक नुकसान भरपाई तो नही दी लेकिन गांवों में दौरा तक नही किया. जिससे किसानो में तिव्र आक्रोश निर्माण हुआ है.

Farm Crop (1)
नुकसानग्रस्त किसानो से मुलाकात कर रिपोर्ट तत्काल जिलाधिकारी नागपुर को प्रस्तुत करे. ऐसी मांग भाजपा युवा नेता राजेश रंगारी, पंस पूर्व उपसभापति संजय मैंद, अरुण सावरकर, अमर वाघमारे (उपसरपंच) चंद्रशेखर बिरखेड़े (सरपंच कोराडी), पन्नालाल रंगारी, सिद्धार्थ शेंडे, दौलत मांडवकर, विठ्ठल निमोने, जयेंद्र बरडे, सुधीर पट्टेमवार, सुरेश सलाम, दिवाकर माडेकर ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.