Published On : Mon, Jan 5th, 2015

धारणी : बेमौसम की बारिश से फसलों का भारी नुकसान

Advertisement


धारणी (अमरावती)।
  नए वर्ष की शुरुवात में ही बैमौसम की बारिश ने फसलों को जमकर नुकसान पंहुचाया है. यहां तुअर व सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम के इस तेवर से  किसानों में हा-हाकार मचा है.  मुसलाधार बारिश ने चने  की फसल बर्बाद की है.

इस क्षेत्र के अधिकांश किसान सब्जि की फसल लेते है. लेकिन इस बारिश ने पालक, मेथी, गोबी, देसी टमाटर, सेम, राजगुरा, सहित सभी फसलों को ख्रराब किया है. अधिक बारिश के कारण अंकुरित बीज भी बह गए है. तहसील में बारिश की मार से बची फसले बदरारे मौसम की चपेट में हैं बदली के कारण पौधों पर रोगों पर किटकों का प्रादुर्भाव दिखाई देने लगे है. आने वाले समय में इसके परिणाम दिखाई देंगे. सब्जियों की फसलों पर भी यह प्रभाव है. इस बारिश और  बदली के कारण चार दिनों  से सूर्यदर्शन नहीं हुए. इस बारिश के कारण जंगल की रौनक दुगनी हुई है. हरियाली अपने चरम पर है. झरनों का प्रवाह तेज हो गया है. मनोहारी दृष्य हर किसी को अपनी ओर आक र्षित कर रहे है. लुढक़ता तापमान यहां काश्मिर का अहसास दे रहा है.

Crop 2

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.