Published On : Tue, May 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्री दिगंबर जैन महासमिति के निर्विरोध चुनाव

अध्यक्ष नितिन नखाते, महामंत्री दिलीप सावलकर

नागपुर : श्री दिगंबर जैन महासमिति के महाराष्ट्र प्रदेश के हुए त्रिवार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर मुनिभक्त मिलनसार व्यक्तित्व के धनी नितिन नखाते, प्रदेश महामंत्री दिलीप सावलकर और प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर नरेश कासलीवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए. चुनाव अधिकारी की कमान वरिष्ठ समाजसेवी आनंदराव सवाने ने संभाली थी.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इतवारी लाडपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन सेणगन मंदिर के सन्मति भवन में रविवार को हुए चुनाव में निर्विरोध चयन हुआ. सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार, स्वास्थ सेवा, में श्री दिगंबर जैन महासमिति का महत्वपूर्ण कार्य हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिंद्र जैन दिल्ली के नेतृत्व में महाराष्ट्र के अनेक जिलों में महासमिति की शाखाएं हैं. महाराष्ट्र के महासमिति के सदस्य उपस्थित थे.

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अभयकुमार पनवेलकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रिचा जैन, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जैन पेंढारी, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री सुधीर आग्रेकर, महिला प्रकोष्ठ की मनीषा परतवार ने नए पदाधिकारियों को शुभकामना प्रेषित की हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement