Published On : Mon, Feb 17th, 2020

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराकर वैन में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार देर शाम ट्रक और वैन की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. घटना कोतवाली बांगरमऊ के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने हुई है.

जानकारी के मुताबिक ट्रक और मारुति वैन की आपस में टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद वैन में आग लग गई. वैन में आग लगने के कारण 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को निकाल लिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबित मारुति वैन का अगला टायर फट गया. टायर फटने की वजह से वैन असंतुलित हो गई और गलत दिशा में चली गई. उसी दौरान दूसरी तरफ से ट्रक आ रहा था और वैन ट्रक में जा घुसी. भीषण टक्कर के बाद वैन में आग लग गई.

Advertisement

इस घटना में वैन में सवार सात लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद हरदोई उन्नाव रोड पर भीषण जाम लग गया. पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और वैन से शवों को निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया है. यातायात सामान्य रहे, इसके लिए रास्ते से ट्रक को भी हटाया जा रहा है.

कन्नौज में भी हुआ था हादसा

अभी कुछ ही दिन पहले 10 जनवरी को कन्नौज में हुए भीषण हादसे में यात्रियों से भरी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई और 20 लोगों की मौत हो गई थी. उस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया था.

प्राइवेट बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी. 10 जनवरी की रात 8 बजे के करीब कन्नौज के घिलोई गांव के पास बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई और इतनी तेजी से फैली की कई लोगों को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला.

यवतमाल: सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

वहीं, महाराष्ट्र के यवतमाल में रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई. एक वाहन के पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना के पीछे वजह क्या रही इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.