Published On : Wed, Jul 17th, 2019

अविवाहित लड़कियों ने मोबाइल का उपयोग किया तो पिता को देना होगा 1.50 लाख रुपए का जुर्माना

Advertisement

गुजरात में ठाकोर समुदाय का अजीब निर्णय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात राज्य के ठाकोर समुदाय का एक अजीब फैसला सामने आया है. दांतीवाड़ा में अविवाहित लड़कियों के मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है. अगर अविवाहित लड़की ने मोबाइल का उपयोग किया तो उसके पिता को डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा. एकतरफ दुनियाभर में स्त्री-पुरुष की समानता की बातें हो रही है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुछ क्षेत्रो में तो लड़कियों ने लड़कों को भी पीछे कर दिया है. लेकिन गुजरात के ठाकोर समुदाय में यह अजीब निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही अंतरजातीय विवाहों पर भी पाबंदी लगाई गई है. अगर ठाकोर समुदाय की लड़की ने दूसरे जाती के लड़के के साथ विवाह किया तो डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना देना होगा. तो वही ठाकोर समुदाय के लड़को ने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी की तो उन्हें भी डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना देना होगा. 14 जुलाई रविवार को जगोल गांव में ठाकोर समुदाय की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इस बैठक में ठाकोर समुदाय के 800 नेता शामिल हुए थे.

इस बैठक में अनेक निर्णय लिए गए. इन निर्णयों को ठाकोर समुदाय के लोग सविंधान के जैसे ही मानते है. इस बारे में जिला पंचायत समिति के सदस्य जयंतीभाई ठाकोर ने कहा की हमारे समाज ने सभी की सहमति से यह निर्णय लिए है. शादियों में अतिरिक्त खर्च पर पाबंदी लगाने के लिए डीजे और फटाको पर पाबंदी लगनी चाहिए. इसमें से आर्थिक बचत हो सकती है.

Advertisement

अविवाहित लड़कियों के मोबाइल के उपयोग पर दस दिनों के बाद फिर बैठक होनेवाली है. अगर लड़कियों ने परिवार के मन के विरोध में शादी की तो इसे जुर्म माना जाएगा. कोटडा, गागुडा, ओडवा, हरियावाडा, मारपुरिया, शेरगढ, तालेपुरा, रानडोल, रतनपुर, दनारी और वेलावास गावों में ठाकोर समुदाय द्वारा यह नियम लागू किए गए है.

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges