Published On : Sat, Feb 28th, 2015

लाखनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा जख्मी

Advertisement

Lakhni accident
लाखनी (भंडारा)। मुरमाडी-लाखनी राष्ट्रीय मार्ग पर सुबह टहलने जा रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे एक की मौत तथा एक जख्मी हो गया. यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब घटी. सोमेश्वर चेटुले (40) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरमाडी निवासी सोमेश्वर चेटुले(40) रोज की तरह श्रीराम वासनिक (60) के साथ सुबह टहलने गए. इस दौरान साकोली से भंडारा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी. इसमें वाहन का पहिया सोमेश्वर के सर के ऊपर से जाने उसकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं श्रीराम वासनिक जख्मी हो गया है. उसे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन हालत गंभीर होने से उसे भंडारा रेफर किया गया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सहाय्यक पुलिस निरीक्षक सोनटक्के, श्रीकांत महके, संतोष चव्हाण आदि पुलिस कर्मचारी पहुंचे. तथा पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रामदास ईश्वरकर की शिकायत पर लाखनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक ताजीराम उइके कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.