Published On : Mon, Feb 16th, 2015

तलेगांव : अज्ञात वाहन ने दुपहिया को मारी टक्कर, 1 मृत

Advertisement

Bike accident
तलेगांव (शा.पंत) (वर्धा)। राष्ट्रिय महामार्ग के भिष्णुर फाटा पर एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना 15 फ़रवरी दोपहर 3 बजे के करीब घटी. गोपाल रामरावजी खोरगड़े (45) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदवाड़ी निवासी गोपाल खोरगड़े अपनी दुपहिया स्प्लेंडर प्लस क्र. एम.एच. 31. सी.एफ. 931 से भिष्णुर फाटा की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गोपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही तलेगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा पंचनामा कर गोपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए आर्वी उपजिला रूग्णालय में भेज दिया. आगे की जांच तलेगांव पुलिस कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.