Published On : Mon, Dec 8th, 2014

यवतमाल : अज्ञात वृद्ध की फांसी लगाकर आत्महत्या

Advertisement


यवतमाल।
अज्ञात वृद्ध ने जंगल परिसर में पलस के पेड़ को रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना उजागर हुई. यह घटना शनिवार की सुबह 7 बजे यवतमाल-आर्णी मार्ग के मनदेव घाट के मनपूर मोड़ पर जंगल परिसर में पाई गई. यह घटना मनदेव के हाटल चालक ने देखी. जिसकी जानकारी उसने हिवरी के पुलिस थाने के दशरथ शहारे को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंचे वहां उन्हें एक पेड़ को एक अज्ञात वृद्ध फांसी लिए अवस्था में दिखई दिया.

घटना के पता चलते ही समिपस्थ ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई. लेकिन मनपुर, खोदर, किन्ही, हिवरी, भांब इस ग्राम के लोगों ने वृद्ध को पहचाना नहीं. जिससे यह लाश किसकी? ऐसा सवाल सामने खड़ा हुआ है. यह मामले में यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने अकस्माती मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.