Published On : Tue, Feb 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

RTMNU Exams: ऑफलाइन होंगी विवि की ग्रीष्म सत्र परीक्षाएं

Advertisement

कोरोना का प्रादुर्भाव कम, तैयारी में जुटा प्रशासन

नागपुर. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं ऑफलाइन पद्धति से लेने की तैयारी की है. इस संबंध में पहले ही विद्वत परिषद की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है लेकिन उस वक्त की परिस्थितियों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा का भी प्रावधान किया गया है. विवि प्रशासन परीक्षा के नियोजन में जुट गया है.

कोरोना की वजह से पिछले 2 वर्ष से विवि की परीक्षाएं ऑनलाइन ही हो रही हैं. इससे पहले उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने भी संकेत दिए कि छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा देने की मानसिकता बनाना होगा. विवि की परीक्षाओं में एक से डेढ़ माह का समय शेष है. इससे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. फिलहाल कॉलेज स्तर पर पहले सत्र की परीक्षाएं ली जा रही हैं. व्यावसायिक पाठ्यक्रम के प्रथम सत्र की परीक्षा प्रवेश की अंतिम तिथि से 90 दिन बाद ली जाएगी. पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च की शुरुआत में होने की उम्मीद है. इसके बाद ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं शुरू होंगी.

नियमित परीक्षाओं की पूरी तैयारी
इस वर्ष विवि ने परीक्षाओं के लिए 50-50 फॉर्मूला लागू किया है. तद्नुसार विश्वविद्यालय कॉलेज स्तर पर विषम सत्र व पूरक परीक्षा और सम सत्र के लिए परीक्षा आयोजित करेगा. महाविद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षाओं पर विश्वविद्यालय का पूर्ण नियंत्रण होगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि विश्वविद्यालय को ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. इसके अलावा विवि प्रशासन कह चुका है कि वह नियमित परीक्षा देने को तैयार है.

Advertisement

दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसलिए कोरोना से पहले की तरह ही ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं नियमित रूप से कराई जाएंगी. छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देना चाहिए. प्रा. प्रफुल्ल साबले, निदेशक मंडल, परीक्षा व मूल्यांकन

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.