Published On : Sat, May 9th, 2020

यूनिवर्सिटी होस्टल के सुरक्षा रक्षक ने की विद्यार्थी से मारपीट

Advertisement

नागपूर– नागपूर यूनिवर्सिटी की ओर से (एमएसएफ) महाराष्ट्र सुरक्षा रक्षकों को सुरक्षा के लिए होस्टल,परीक्षा भवन और यूनिवर्सिटी समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के लिए लगाया गया है. लेकिन कई बार यह सुरक्षा रक्षक ही विद्यार्थियों के साथ बदतमीजी और मारपीट करते है.

ऐसे ही एक घटना सामने आयी है. जिसमें रविनगर के यूनिवर्सिटी होस्टल के एक विद्यार्थी के साथ मारपीट की गई है. यह लॉ का 1 st ईयर का विद्यार्थी है और होस्टल में रहता है. विद्यार्थी के अनुसार गुरुद्वारे से रोजाना उसका खाना आता है. लेकिन 7 तारीख को जब उसका खाना कोई लेकर आया तो सुरक्षा सुपरवाइजर ने खाना लेकर आनेवाले से कहां की अब खाना नही लाएं, क्योंकि यहां खाना मिलता है और उसे वापस भेज दिया. इसके बाद जब विद्यार्थी का खाना नही आया तो उसने इन सुरक्षा रक्षकों से पूछताछ की .

इसके बाद उन्होंने कहा कि जब वो खाना लेकर आया तो वे नही दूसरा व्यक्ति ड्यूटी पर था. इसके बाद रात में विद्यार्थी उसके कमरे में था, तब दूसरे सुरक्षा रक्षकों की ओर से उसे बुलाया गया और विद्यार्थी को बताया गया कि वो सुरक्षा रक्षक आया है और वो तुमसे बात करना चाहता है. इसके बाद जब वह विद्यार्थी वहां पहुंचा तो उस सुरक्षा रक्षक ने उससे बदतमीजी की और विद्यार्थी को तमाचा जड़ दिया. इसके बाद अन्य सुरक्षा रक्षकों ने भी उस सुरक्षा रक्षक को रोकने की या समझाने की कोशिश नही की.

इसके बाद विद्यार्थी ने सुरक्षा रक्षक के खिलाफ अंबाझरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. याद रहे कि यूनिवर्सिटी और उसके अन्य विभागों में तैनात सुरक्षा रक्षकों ने कई बार विद्यार्थीयो के साथ बदतमीजी की है , कई बार तो इनकी ओर से विद्यार्थियों के साथ मारपीट भी की गई है. पीड़ित विद्यार्थी का कहना है कि वे इस मामले में कुलगुरु को भी शिकायत करनेवाला है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.