
नागपुर : नागपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती नीता ठाकरे ने आज सुबह पत्रपरिषद के माध्यम से जानकारी दी कि देश के पहले गृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री, लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत नागपुर महानगरपालिका की ओर से “यूनिटी रन मैराथॉन” स्पर्धा का आयोजन शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 6 बजे किया जाएगा।
यह मैराथॉन सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छी विसा), लकड़गंज से शुरू होगी। शहरवासियों में राष्ट्रीय एकात्मता, बंधुभाव और सामाजिक एकता की भावना दृढ़ करने के उद्देश्य से मनपा द्वारा इसका आयोजन किया गया है। महापौर नीता ठाकरे ने नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने और राष्ट्रीय एकता के कार्य में सहभागी होने का आवाहन किया।
6 कैटेगरी में होगी दौड़ –
– 21 किमी ओपन पुरुष गट
– 10 किमी ओपन पुरुष व महिला खुला गट
– 5.3 किमी ओपन महिला गट
– 5.3 किमी 16 वर्ष खालील मुले
– 2.5 किमी 16 वर्ष खालील मुली
– 2.3 किमी सर्वांसाठी (सभी के लिए)
विशेष रूप से धावकों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। कुल 11 लाख रुपये के इनाम, फैंसी ड्रेस स्पर्धा में भाग लेने वालों के लिए आकर्षक बख्शीश, प्रथम 5 हजार धावकों को पदक और सभी पंजीकृत धावकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
मार्ग (रूट) –
– 16 वर्ष खालील मुली – 2.5 किमी : कच्छी विसा मैदान से शुरू होकर सतनामी नगर चौक से दाहिनी ओर मुड़कर आंबेडकर चौक, वर्धमान नगर, M.S.E.B. ऑफिस, सुदर्शन चौक होते हुए फिर सतनामी नगर मार्ग से कच्छी विसा मैदान पर समाप्ति। इनाम : प्रथम 15,000/-, द्वितीय 11,000/-, तृतीय 9,000/-, चौथा 7,000/-, 5वें से 10वें तक 5,000/- रुपये।
– 16 वर्ष खालील मुले – 5.3 किमी : कच्छी विसा मैदान से सतनामी नगर चौक, आंबेडकर चौक, वर्धमान नगर, M.S.E.B. ऑफिस, सुदर्शन चौक, हरिहर मंदिर, लकड़गंज पुलिस स्टेशन, सतरंजीपुरा, केटा कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, छाप्रूनगर चौक, आंबेडकर चौक, सतनामी नगर मार्ग से कच्छी विसा मैदान पर समाप्ति।
– ओपन महिला गट – 5.3 किमी : वही रूट – सतनामी नगर चौक, आंबेडकर चौक, वर्धमान नगर, M.S.E.B. ऑफिस, सुदर्शन चौक, हरिहर मंदिर, लकड़गंज पुलिस स्टेशन, सतरंजीपुरा, केटा कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, छाप्रूनगर चौक होते हुए वापसी। इनाम : प्रथम 21,000/-, द्वितीय 15,000/-, तृतीय 11,000/-, चौथा 9,000/-, पांचवा 7,000/-, 6 से 10 तक 5,000/-
– ओपन पुरुष व महिला गट – 10 किमी : कच्छी विसा मैदान से सतनामी नगर चौक, आंबेडकर चौक, शास्त्रीनगर चौक, वैष्णवदेवी चौक, सात वचन लॉन, M.S.E.B. ऑफिस, सुदर्शन चौक, हरिहर मंदिर, लकड़गंज पुलिस स्टेशन, सतरंजीपुरा, केटा कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, आजामशाह चौक, दारोडकर चौक, गांधी पुतला चौक, बडकस चौक, लकड़ीपूल, नवाबपुरा, शिवाजी नगर, गंगाबाई घाट चौक मार्ग से कच्छी विसा मैदान पर समाप्ति। इनाम : प्रथम 51,000/-, द्वितीय 31,000/-, तृतीय 21,000/-, चौथा 15,000/-, पांचवा 11,000/-, 6 से 10 तक 5,000/-
– ओपन पुरुष गट – 21 किमी : प्रथम पुरस्कार 1,00,000/-, द्वितीय 70,000/-, तृतीय 50,000/-, चौथा 40,000/-, पांचवा 30,000/-, छठा 20,000/-, 7वें से 10वें तक 11,000/-
सभी गटों में प्रत्येक गट के पहले 10 क्रमांक के धावकों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी सहभागियों को सहभाग प्रमाणपत्र मिलेगा।
कौन-कौन रहेगा मौजूद –
स्पर्धा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी उपस्थित रहेंगे और उनके शुभहस्ते हरी झंडी दिखाकर मैराथॉन शुरू की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती नीता ठाकरे करेंगी।
विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय युवक कल्याण व क्रीड़ा राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, राज्य के महसूल मंत्री तथा नागपुर के पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यमंत्री आ. आशिष जैस्वाल, राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया इवनाते, विधान परिषद आमदार अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले, डॉ. परिणय फुके, कृपाल तुमाने, संजय भेंडे, डॉ. राजीव पोतदार, विधानसभा सदस्य डॉ. नितीन राऊत, कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, मोहन मते, विकास ठाकरे उपस्थित रहेंगे।
साथ ही उपमहापौर श्रीमती लिला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति श्रीमती शिवानी दाणी वखरे, सत्तापक्ष नेता तथा यूनिटी मैराथॉन रन के संयोजक श्री नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, विरोधी पक्ष नेता श्री संजय महाकालकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन, अतिरिक्त आयुक्त श्री अंकित, श्री मुरुगानंथम एम., श्री मिलिंद मेश्राम, क्रीड़ा विशेष समिति सभापति श्रीमती दर्शनी धवंड, शिक्षण विशेष समिति सभापति श्रीमती संतोष लड्डा, लकड़गंज झोन सभापति श्रीमती महेश्वरी बिसेन, AIMIM गटनेता शकील पटेल, इंडियन मुस्लिम लीग गटनेता असलम खान मुल्ला, शिवसेना (उबाठा) गटनेता किशोर कुमेरिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गट) गटनेता आभा पांडे, बसपा गटनेता हर्षला जैस्वाल, शिवसेना गटनेता गणेश चार्लेवार, स्थानीय नगरसेवक बालू लारोकर, नगरसेविका अर्चना पडोळे, नगरसेवक अतुल कोटेचा आदि उपस्थित रहेंगे।
संकेत स्थल से पंजीकरण और टी-शर्ट वितरण –
मनपा ने सभी खिलाड़ियों और नागरिकों के लिए संकेत स्थल तैयार किया है। बड़ी संख्या में उत्स्फूर्त पंजीकरण होने की जानकारी उपायुक्त श्री मंजेश खवले व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पियुष अंबुलकर ने दी।
“यूनिटी मैराथॉन” में सहभागी सभी खिलाड़ियों और नागरिकों को मनपा की ओर से टी-शर्ट दी जाएगी। आज शुक्रवार, ता. 30 रोजी सरदार वल्लभभाई पटेल कच्छी विसा मैदान, लकड़गंज में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टी-शर्ट्स का वितरण किया जाएगा। पंजीकरण के बाद मिले QR कोड की मदद से टी-शर्ट दी जाएगी, इसलिए सभी सहभागी QR कोड साथ लाएं।
सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने कुटुंब, मित्रमंडली, विभिन्न संस्था व संगठनों से उत्स्फूर्त सहभाग लेकर मैराथॉन को यशस्वी करने का आवाहन किया। पत्रपरिषद में उपमाहापौर लीना हाथीबेड़, स्थाई समिति सभापति शिवानी दानी, परिवहन सभापति मंगला खेकरे,दर्शनी धवड,नगरसेवक दिलीप दिवे आदि उपस्थित थे.



