Published On : Tue, Jun 30th, 2020

अनोखी पहल : पूरी कॉलोनी को किया सैनिटाइज

Advertisement

नागपुर। कोरोना महामारी के दौरान अनलॉक वन के अंतर्गत युवाओं में जोश व समाज सेवा की भावना प्रबल होते दिखाई दी। इसी कड़ी में बेलीशॉप मोतीबाग रेलवे कॉलोनी के एक युवा ने अपने जन्मदिन का अवसर साधते हुए रेलवे कॉलोनी के सभी क्वार्टर, मंदिर वह कार्यालय को स्वयं खर्च से सेनीटाइज करने का बीड़ा उठाया।

सी. प्रकाशराव (गुंडू) इस युवक ने अपने जन्मदिन पर खर्च होने वाली राशि को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए प्राचीन शिव मंदिर व गणपति सेना उत्सव मंडल के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी बेलीशॉप – मोतीबाग के हर क्वार्टर को सेनीटाइज करने का निर्णय लिया । गत 2 दिनों से पूरे कॉलोनी के क्वार्टर्स को स्वयं कॉलोनी के युवाओं ने मिलकर सैनिटाइज किया। साथ ही इन युवाओं ने स्वच्छता व सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का संदेश भी कॉलोनी के निवासियों को दिया।

अनलॉक वन में लोग सरकार के नियमों का जैसे मास्क लगाना , 2 गज की दूरी, हाथों को धोना इन नियमों का पालन करते नहीं दिखाई दे रहे थे। इसी को संज्ञान में लेते हुए कॉलोनी के निवासियों को इन सब नियमों का पूरी सजगता से पालन करने के लिए जागृत किया गया । कॉलोनी को सैनिटाइज करने का कार्य 3 दिनों तक जारी रहा ।

Advertisement

यह अनोखी पहल कर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति युवाओं को प्रेरित किया गया। इस सैनिटाइजर की प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु दीपंकर पाल, मर्फी हरडे, रितेश इनामुल्लाह, नागेश्वर राव, भूपेश रामटेके, गुरुनाथ पटनायक , राजू यादव, व्यंकटेश (बिट्टू), उमेश (ओम), के. संतोष , विजय मिश्रा, वेंकट इनामुल्लाह, विशाल संडलवार, डॉ प्रवीण डबली , पी. सत्याराव, वीरेंद्र प्रकाश झा, जुगल किशोर साहू सभी ने सहयोग किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.