Published On : Sat, May 19th, 2018

ठेकेदारों को नितिन गडकरी की वॉर्निंग- गड़बड़ करोगे तो बुलडोजर के नीचे डाल दूंगा

Advertisement

Nitin Gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि अगर उनको दिया गया काम अच्छे से नहीं हुआ तो वे ‘खुद को बुलडोजर के नीचे’ पाएंगे। बेतुल में तेंदु पत्ते इकट्ठे करने का काम करने वाले कामगारों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘यहां जितने भी ठेकेदार काम कर रहे हैं, एक दिल्ली से नहीं आता। एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं। इन रास्तों के मालिक आप हैं। काम ठीक हुआ है कि नहीं, ये देखना आपका काम है। अगर गड़बड़ करेंगे तो मैंने ठेकेदारों को बोलकर रखा है कि बुलडोजर के नीचे गिट्टी की जगह आपको डाल दूंगा।’ बता दें कि इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में फंड्स की कोई कमी नहीं है। बस बेहतरीन तकनीक और सही दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, ये पैसा ठेकेदारों का नहीं, बल्कि ‘देश के गरीबों’ का है। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गडकरी ने कहा कि, ‘कुछ राजनीतिक दल जातिगत और संप्रदायिक टकराव के पीछे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली हमारी सरकार धर्म के आधार पर काम नहीं करती। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान संपन्न हों और बेरोजगार युवाओं को उपयोगी रोजगार मिले।’

बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए गडकरी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का आयात पर्यावरण के बड़ा नुकसानदायक साबित हो रहा है और लोगों को इसके बुरे असर के बारे में जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 7 लाख करोड़ रुपय से ज्यादे का पेट्रोल और डीजल का आयात देश में प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहा है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, भारत का हर हिस्सा प्रभावित है इसलिए इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। गडकरी ने यह भी माना कि देश में किसान बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। गडकरी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जो जगह जल संकट के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि उनके चार शुगर मिल्स कर्ज में दबे हुए है। उन्होंने दावा किया कि अगर ये मिलें बंद हो गईं तो बीजेपी इस इलाके में चार लोकसभा सीट हार जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.