Published On : Sat, Sep 9th, 2017

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया कॉक्लियर इम्प्लांट का उद्घाटन

Advertisement


नागपुर: नागपुर के मेयो अस्पताल में पहला कॉक्लियर इम्प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने किया. इस दौरान गडकरी के हाथों चार बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट वितरित भी किया गया. जिसमें आराध्या नवकरकर, नक्षत्र तलमले, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आवाज को यह उपकरण दिए गए. इस समारोह में गडकरी ने कहा कि कर्णबधीर गरीब लोग जब उनसे मिलते थे तो उस दौरान उन्हें इलाज के लिए मुंबई भेजा जाता था, वहां कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में 6 से 7 लाख रुपए का खर्च आता था. लेकिन अब नागपुर में यह व्यवस्था होने से गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

उन्होंने बताया कि करीब 40 लाख लोग कर्णबधीर समस्या से ग्रस्त हैं. अभी यह कॉक्लियर इम्प्लांट बाहर से मंगाया जा रहा है. जिसके कारण यह महंगा हो रहा है. गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री से चर्चा कर मिहान में मेडिकल पार्क बन रहा है तो इस इम्प्लांट को यहीं पर बनाने की योजना बनाई जाएगी. जिससे इसका खर्च ओर भी कम हो सकेगा.

रविवार को कॉक्लियर इम्प्लांट के चार ऑपरेशन किए जाएंगे. इसके लिए अभी से करीब 6 लोगों के ऑपरेशन वेटिंग लिस्ट पर हैं. उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के तहत इसका निर्माण भी यहीं शुरू करने का भी विचार किया जाएगा.

गडकरी ने मेयो अस्पताल की नई इमारत की तारीफ़ तो की साथ ही हंसते हुए यह भी कहा कि यहां लगी लिफ्ट पर किसी भी कंपनी का नाम नहीं है. जिसके कारण इमारत के काम में भ्रस्टाचार तो नहीं हुआ कहते हुए उन्होंने चुटकी ली. इस कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा श्रीखंडे, डॉ. जीवन वेदी, डॉ. मिलिंद कीर्तने, डॉ. सुषमा ठाकरे समेत मेडिकल के सम्बंधित अनेक विद्यार्थी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.