Published On : Fri, Dec 7th, 2018

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर हुए बेहोश

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए। मंच पर मौजूद गडकरी बेहोश होकर लगभग नीचे गिर गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया।

महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की हालत इस तरह से खराब हुई हो।

कुछ समय पहले एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। सड़क मंत्रालय के साथ ही गडकरी के पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी भी है। कुछ साल पहले गडकरी ने वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था।



Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.