
नागपुर: मेट्रो परियोजना को लोकप्रिय बनाने के लिए महा मेट्रो द्वारा कई जन अभियान समय-समय पर चलाये जाते रहे है। हालही में एक नए अभियान “दौड़ेगी मेरी मेट्रो” विश वॉल कैम्पेन को शुरू किया गया है। जिसे नागरिकों विशेष तौर पर युवाओं द्वारा प्रभावी जनसमर्थन हासिल हो रहा है।
इस अभियान को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भी अपनी शुभकामनायें दी है। शनिवार को गड़करी ने विश वॉल पर अभी शुभकामना दी। अपने संदेश में उन्होंने कहाँ कि नया वर्ष शहर की जनता को नई सौगात देगा और मेट्रो के रूप में महा मेट्रो नागपुरवासियों को भेंट देगी। इस अवसर पर महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित,जिलाधिकारी अश्विन मुदगल, डायरेक्टर प्रोजेक्ट महेश अग्रवाल और नागपुर मेट्रो के प्रशासकीय महाव्यवस्थापक अनिल कोकाटे उपस्थित थे।
दीक्षित ने बताया इस अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए कई लोगों की शुभकामनायें प्राप्त हो रही है। जिसमे आयएएस,आईपीएस,डीसीपी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी विश वॉल के माध्यम से संदेश दे रहे है।नागपुर मेट्रो में यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। नए वर्ष में यह संभव हो पायेगा। नागरिक भी अपनी शुभकामनायें दे सकते है इसके लिए दौड़ेगी मेरी(माझी) मेट्रो नाम से हैशटैग बनाया गया है जो जनता के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है। फेसबुक के माध्यम से लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। नागरिकों के इस अभियान में सहभागिता को देखते हुए http://wishwall.metrorailnagpur.com लिंक तैयार किया गया है जिसके माध्यम से सीधे संदेश भेजा जा सकता है।
जीरो माइल,लिटिल वुड,मेट्रो हाऊस के साथ कई जगह ‘विश वॉल’ लगाई गई है।इस अभियान से युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जा रहा है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




