Published On : Thu, Feb 1st, 2018

बजट 2018: जेटली के ऐलान से क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा, जानिए…

Advertisement

budget-2018-19-8
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश किया. इस बजट में टैक्स स्लैब में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है. कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है. 250 करोड़ का टर्नओवर करने वाली कंपनियां 25 पर्सेंट टैक्स के दायरे में आ गई है. वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट में राहत दी गई है. उनकी डिपॉजिट 10 हजार से बढ़कर 50 हजार (बिना टैक्स) हो गई है. हालांकि आम आदमी को सबसे ज्यादा इंतजार चीजों के सस्ते-महंगे होने का रहता है, आइए जानते हैं कि इस बजट ने क्या किया महंगा और क्या सस्ता किया?

-मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी 15 पर्सेंट से 20 पर्सेंट बढ़ा दी गई है. टीवी के भी कुछ हिस्सों पर इसे 15 पर्सेंट किया गया है. ऐसा करने से टीवी-मोबाइल के दाम बढ़ेंगे.

-विदेशी मोबाइल, लैपटॉप भी महंगे होंगे.

-फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रोनिक्स पर 5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई.

– मेडिकल बिल पर 15 हजार की छूट नहीं रहेगी.

Advertisement

– स्वास्थ्य और शिक्षा पर सेस 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया गया है.

– 31 जनवरी 2018 के बाद खरीदा शेयर पर 10 पर्सेंट टैक्स

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.