नागपुर: शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से अमरावती महामार्ग पर कोंढाली से तकरीबन 17 किलो मीटर दूर पिक्स कम्पनी के पास एक बाघ की मौत हो गई। यह बाघ नेशनल हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसमें बीच में ही वह वाहन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम और वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पहुंच गए। मार्ग से गुजरनेवाले लोगों की इस घटना को देखने के िलए भीड़ लग गई। वाहनों का जाम भी लग गया। ऐसे में यातायात को सुचारू करने में भी वन और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
बताया जा रहा है कि मारा गया बाघ तकरीबन 8 वर्ष का है जो बोर टाइगर रिजर्व का बाजीराव है। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर से वन विभाग के अालाधिकारी जिसमें उपवनसंरक्षक जी मल्लिकार्जुन रेड्डी, मानद वन्यजीव रक्षक कुंदन हाते व अन्य का समावेश है। बाघ के पहचान की अधिकारिक पुष्टि वन विभाग शनिवार को करेगा। इसका अंतिम संस्कार भी पोस्टमार्टन के बाद ही होगा। घटना कैसे हुई किसने की यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...
अजमेर गया परिवार, पीछे से 17 लाख की चोरी! #NagpurNews #Theft #CCTV...
बारिश में प्रहार का लोटांगन आंदोलन #vidarbhanews #अमरावती #newsupdate #vidarbha #nagpurnews
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नागपुर में बवाल! #RahulGandhi #Congress #NagpurNews #StudentProtest
नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन #vidarbhanews #वर्धा #newsupdate #vidarbha #nagpurnews
सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती प्रस्ताव खारिज #maharashtranews #नवी मुंबई #newsupdate #maharashtra









