Published On : Fri, Sep 8th, 2017

Video: ज्वेलर्स के 18 वर्षीय बेटे के किडनैपिंग की कोशिश

Advertisement


नागपुर : शुक्रवार दोपहर शहर के कुम्बाटोली इलाके में प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी के 18 वर्षीय बेटे की किडनैपिंग की नाकाम कोशिश की गयी। घटना दोपहर करीब ढाई बजे के दरमियान की है। सराफा कारोबारी सुनील जैन का 18 वर्षीय बेटा पारस सुनील जैन बाइक पर सवार होकर दोस्तों के साथ कही जा रहा था।

इसी दौरान कुम्बाटोली इलाके में किसी काम से वह दोस्तों के साथ रुका। इसी बीच पीछे से काले रंग की होंडा सिटी और खाखी रंग की आई -20 कार अचानक उनके बेहद करीब आकर रुकी। कार से आठ युवक निकले और पारस को जबरजस्ती कार में बैठने लगे। पारस और तीन अन्य दोस्तों जितेश खंडवानी,उमेश और कुणाल ने विरोध किया। इसी बीच रास्ते में मौजूद अन्य लोग भी बीच बचाव करने पहुँच गए। लुटेरे भीड़ का ख़ुद पर नजर देखते हुए वहाँ से भाग खड़े हुए पर इसी दौरान वह पारस के गले में मौजूद 48 ग्राम सोने की चैन लेकर फ़रार हो गए।

इस घटना के बाद पारस जैन और उसके दोस्त कुम्बाटोली से सीधे लकड़गंज थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। पारस छापरूनगर स्थित जयदेव अपार्टमेंट में रहता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.