Published On : Mon, Dec 1st, 2014

आरमोरी : अज्ञात व्यक्ति ने जलाया लाखों का धान!

Rice burned
आरमोरी (गड़चिरोली)।
तालुका के अंतर्गत आनेवाले चामोर्शीमाल के खेत परिसर में मंसाराम रघुजी हनवते और सुदाम रघुजी हनवते नि. चामोर्शीमाल के खेत में चार धानों के ढेर में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात 8:30 बजे के करीब धान का ढेर जलते हुए गांववासियों ने देखा जिसकी सुचना हनवते को दी गयी. लेकिन तब तक धान जल चूका था. इस घटना में करीब 3 लाख का माल जलकर खाक हो गया. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त घटना को अंजाम दिया ऐसा गांववासियों का संदेह है. जिस किसान का धान जला है उसकी आर्थिक स्थिती ठिक नहीं है और इस नुकसान से उनके परिवार पर भूखों मरने की स्थिती निर्माण हुयी है. इस संदर्भ में अधिकारियों ने जाँच की और आर्थिक नुकसान भरपाई की मांग गाँववासियों ने की है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर योग्य कार्रवाई करने की मांग किसान ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above