Published On : Fri, Nov 14th, 2014

यवतमाल : अज्ञात चोरों ने की तीन लाख की चोरी

Advertisement


यवतमाल ।
समिपस्थ ग्राम वाघापूर के चितलकर ले-आऊट में स्थित त्रिपुरा अपार्टमेंट निवासी अभिजीत एबंरवार का परिवार बाहरगाव जाने से चोरों ने उनके घर में सोना और चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया. जिसमें 3 लाख तक की सामग्री उठा ले गए. इसमें 114 ग्रॅम सोना और 400 ग्रॅम चांदी का समावेश है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार,अभिजीत और उनका परिवार परसो मुकूटबन गया हुआ था. यह मौका ताककर चोरों ने दरवाजे का कोंडा आरी से काटकर सोने के जेवरो में हार 35 ग्रॅम, कान के 4 ग्रॅम, तीन सोने की चैन 24 ग्रॅम, दो कडे 8 ग्रॅम, 11 बच्चों की अंगुठीयां 13 ग्रॅम और बच्चों के 7 गहने 30 ग्रॅम ऐसा कुल मिलाकर 114 ग्रॅम और चांदी के 12 कडे 200 ग्रॅम, चांदी के चमच और कटोरी 100 ग्रॅम, चांदी का दिया 100 ग्रॅम ऐसा 400 ग्रॅम के बर्तन भी साथ ले गए.

कुल मिलाकर 3 लाख के उपर की चोरी हुई है. इस मामले की जांच के लिए डीवायएसपी, एलसीबी के अधिकारी और श्वान पथक घटनास्थल पर पहुंचा और पंचनामा किया. मगर कोई भी सुराग नही मिल पाया है. गौरतलब है की 40 हजार की चोरी वाघापूर के ही उत्कर्ष सोसाइटी निवासी सुनिल पिसे के घर में सोने चांदी के जेवर जिसका मुल्य 40 हजार रूपये था, चोरो ने चुरा लिया. घटना के समय वे भी बाहरगाव गए हुए थे. इस घटना की शिकायत शहर थाने में दर्ज की गई है और जाँच शुरू है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.