
नागपुर: कोराडी पुलिस थाने के अंतर्गत एक युवक ने बेरोज़गारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक फुलेनगर, महादुला निवासी संदीप सुरेंद्र पारधी (23) है. संदीप ने शनिवार मध्य रात को घर के छत के पाईप से रस्सी बांधकर फांसी लगाई. रविवार को परिजनों ने उसे मृत अवस्था में पाया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.
कोराडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जानकारी मिली है की संदीप बिस्किट कंपनी में कार्यरत था. डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकला गया. तब से वह तनाव में रह रहा था. उसका काफी हद तक आर्थिक नुकसान भी हुआ था.
इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




