Published On : Mon, Aug 23rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

लॉकडाउन में बेरोज़गार हुए युवक ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: नौकरी न मिलने से तनाव में आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह करीब 5.15 बजे जरिपटका थाने के अंतर्गत हुई। मृतक का नाम भूषण भास्कर सरादे (41) है। वह संत लहानूजीनगर का निवासी है।

भूषण मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई और वह नागपुर में अपने भाई के पास लौट आया। वह तब से नौकरी की तलाश में था, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे वे बहुत तनाव में रथा था। परेशानियों के चलते वह शराब का भी आदी हो गया।

वह दिन रात नशे में रथा था। शनिवार आधी रात को उसने बेडशीट को वेंटिलेटर की खिड़की से बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उठे और उसके कमरे में दाखिल हुए तो उसे मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

जरीपटका पुलिस के हवलदार राष्ट्रपाल खोबरागड़े अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। भूषण के भाई मिलिंद द्वारा बताई गई घटनाक्रम के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.